VIDEO: बारिश के बाद जलेबी फाफड़ा पर टूट पड़े बेन स्टोक्स और धोनी, इन्टरनेट पर जमकर वायरल हो रहा CSK का वीडियो
CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में आज IPL 2023 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी के बाद में पहला मुकाबला 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों ही टीमें जमकर प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही है। चेन्नई सुपर किंग
CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में आज IPL 2023 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आईपीएल की ओपनिंग सेरिमनी के बाद में पहला मुकाबला 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों ही टीमें जमकर प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर बारिश के अंदर भी टीम प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रही है। जब बारिश तेज हो गई तो सभी खिलाड़ी जलेबी और फाफड़ा पर खाने के लिए टूट पड़े। अब इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
CSK के खिलाड़ियों को पसंद है गुजराती मिठाई
ब्रिटिश शासन के दौरान जब चेन्नई के खिलाड़ियों को बारिश का सामना करना पड़ा तो सभी खिलाड़ी बारिश से बचने के लिए ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए। यहां पर उन्हें स्नैक्स के अंदर जलेबी और फाफड़ा मिला तो सभी खिलाड़ी उस पर टूट पड़े। इस आईपीएल सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स जलेबी फाफड़ा को देखकर उन पर टूट पड़े और खुद को स्ट्रीट फूड खाने से नहीं रोक पाए। अब इंटरनेट पर यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
Choosing the right rain snack ✅#WhenInGujarat #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/FyskXh1URj
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 30, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कर रही जमकर प्रैक्टिस
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अब तक 5 बार फाइनल में पहुंच चुकी है। इसमें से चार बार टीम चैंपियन बनने में कामयाब रही। महेंद्र सिंह धोनी इस बार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है ऐसे में टीम पूरी जी जान लगाकर मैदान पर उतरने वाली है।