WATCH: भुवनेश्वर कुमार के पैर छूकर David Warner ने लगाया गले, वायरल हुआ भावुक कर देने वाला वीडियो

David Warner की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स आज सीजन का सातवाँ मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्ही के घरेलु मैदान पर खेल रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स का यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा हैं, जहाँ उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की हैं। ऐसे में डेविड वॉर्नर के लिए दिल्ली कैपिटल्

By ·

David Warner की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स आज सीजन का सातवाँ मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्ही के घरेलु मैदान पर खेल रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स का यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा हैं, जहाँ उन्होंने 6 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्ज की हैं। ऐसे में डेविड वॉर्नर के लिए दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जिताना बेहद महत्वपूर्ण हैं। हालाँकि इस जीत की भावना के बावजूद सनराइजर्स के खिलाड़ियों से उनकी दोस्ती इन सब से परे हैं, जिसका एक नमूना हमें इस मुकाबले से पहले भी देखने को मिला।

David Warner ने छुए भुवनेश्वर कुमार के पैर

दरअसल कुछ सालो पहले तक डेविड वॉर्नर ही सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे थे। अपनी कप्तानी में उन्होंने 2016 का सीजन भी जीता। हालाँकि क्रिकेट में उनकी वापसी की बाद वाला सीजन उनके लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं जीता, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट से उनकी बहसबाजी हो गई। इसके बाद अगले सीजन में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

ऐसे में डेविड वॉर्नर का भुवनेश्वर कुमार से मिलना और उनके पैर छूना बताता हैं कि वॉर्नर अब भी उन्हें कितना मानते हैं। भुवनेश्वर इस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी रहे हैं, और ऐसे में दोनों के बीच दोस्ती भी खेल से कहीं ज्यादा हैं। ऐसे में जब इस मुकाबले से पहले डेविड वॉर्नर उनसे मिले तो पहले पैर छुए और फिर गले से लगाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की कमजोर शुरुआत

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन यह उनके लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। यह खबर लिखे जाने तक 17 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 128 रन बना पाए हैं। एक समय दिल्ली की टीम सिर्फ 62 रनों पर 5 विकेट खो चुके थे, लेकिन अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने टीम की वापसी करवाई हैं। वहीँ वाशिंगटन सुंदर में सनराइजर्स की तरफ से 3 विकेट झटके हैं।

Cric AMP · Quick view
View full