घरेलु हार के बाद निराश नजर आये David Warner, इन खिलाड़ियों के सर फोड़ा हार का ठीकरा

David Warner: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली को मिली इस करारी हार के बाद में डेविड वॉर्नर काफी निराश और गुस्से में नजर आए। हार के बाद इनका बयान सामने आया है। दिल्ली की हार [...]

By ·

David Warner: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली को मिली इस करारी हार के बाद में डेविड वॉर्नर काफी निराश और गुस्से में नजर आए। हार के बाद इनका बयान सामने आया है।

दिल्ली की हार पर बोले David Warner

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में हुए मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 162 रन का स्कोर खड़ा किया। 163 रन का लक्ष्य दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर 11 बॉल शेष रहते ही हासिल कर लिया। हार के बाद में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर दुखी नजर आए।

प्रेजेंटेशन सेरिमनी के अंदर डेविड वॉर्नर ने कहा कि, “मुझे नहीं लग रहा था कि शुरुआत में गेंद इस तरीके से स्विंग होगी, अनुमान से कहीं अधिक बॉल स्विंग हो रहा था, जिसकी वजह से पावर प्ले में विकेट गए और हम पर दबाव आ गया।”

इसके आगे डेविड वॉर्नर ने बात करते हुए कहा कि, “विपक्षी टीम ने परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया और उनसे हमें काफी सीख मिली है. हम इस मैदान पर आगे 6 मैच और खेलने वाले हैं, ऐसे में शुरुआती कुछ ओवर के अंदर हमें गेंदबाजों से स्वयं की उम्मीद करनी होगी।

अंत में डेविड वॉर्नर ने बात करते हुए कहा कि, “साईं सुदर्शन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की, अगर औंस अच्छी भूमिका निभाती है तो हम 180-190 का स्कोर भी बना सकते थे। इस मैदान पर यह है स्कोर एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य होगा।”

यह भी पढ़े – “मैं मुक्का मारना पसंद करता हूँ…! गुजरात की जीत के बाद घमंड में आये Hardik Pandya, दिया बेतुका बयान

Cric AMP · Quick view
View full