“हमें इस जीत पर गर्व है…!” David Warner जीत के बाद आये घमंड में! अगले मैच में हैदराबाद को हराने का दावा

David Warner: आईपीएल 2023 के अंदर लगातार पांच मैच हारने के बाद में आखिरकार कप्तान डेविड वॉर्नर की कप्तानी रंग लाई। 20 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की और इस आईपीएल में अपनी जीत की शुरुआत की है। केकेआर की टीम को 126 रन [...]

By ·

David Warner: आईपीएल 2023 के अंदर लगातार पांच मैच हारने के बाद में आखिरकार कप्तान डेविड वॉर्नर की कप्तानी रंग लाई। 20 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की और इस आईपीएल में अपनी जीत की शुरुआत की है। केकेआर की टीम को 126 रन पर सीमित करने के बाद में 127 रन का लक्ष्य 4 गेंद शेष रहते चार विकेट बचाते हुए हासिल कर लिया। इस जीत के बाद में कप्तान डेविड वॉर्नर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पहली जीत के बाद David Warner की प्रतिक्रिया

लगातार पांच मुकाबले हारने के बाद में पहली जीत हासिल होना टीम को मोटिवेट करने के लिए बहुत जरूरी है। इसमें इसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसमें इसकी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि, “आखिरकार हमने हार का सिलसिला खत्म कर दिया। अब हम हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करेंगे। हमने अपनी गेंदबाजी पर गर्व है, हमारे गेंदबाजों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। हमने एक के बाद एक विकेट गवाएं। हम एक दूसरे के प्रति बहुत ही ईमानदार है और हमने सभी क्षेत्रों में सुधार को लेकर चर्चा की है और हमने अपना बेस्ट दिया है।”

आईपीएल सीजन 16 के अंदर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही थी। लेकिन इस जीत के साथ ही उनका यह सिलसिला खत्म हो गया है। अगर टीम को प्ले-ऑफ़ में क्वालीफाई करना है तो आगे आने वाली सभी मैचों में लगातार जीत दर्ज करनी होगी।

यह भी पढ़े – जीत के बाद भी Virat Kohli को आया गुस्सा, टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान

Cric AMP · Quick view
View full