IPL 2023 में ऐसी होगी Delhi Capitals की प्लेइंग XI, डेविड वार्नर की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Delhi Capitals: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। सभी क्रिकेट फैंस इस लीग के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर सभी फैंस की निगाहें रहने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस समय चोट लगने की वजह से इस [...]
Delhi Capitals: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। सभी क्रिकेट फैंस इस लीग के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर सभी फैंस की निगाहें रहने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इस समय चोट लगने की वजह से इस आईपीएल से बाहर रहेंगे। पिछले साल उनका एक्सीडेंट होने की वजह से काफी समय से रिकवरी कर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को कप्तानी दी गई है। आइए एक नजर डालते हैं कि पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
टॉप 3 बल्लेबाज
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में सलामी जोड़ी के रूप में डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ नजर आ सकते हैं। दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं और गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। सलामी जोड़ी के रूप में हमें डेविड वॉर्नर के साथ मिचेल मार्श भी नजर आ सकते हैं।
मिडल ऑर्डर
मिडल ऑर्डर के अंदर हमें नंबर चार पर सरफराज खान बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। विकेटकीपर के रूप में भी सरफराज खान ही टीम में शामिल रहेंगे। हाल ही में हुई रणजी ट्रॉफी में ही उन्होंने 6 मैचों में 556 रन बनाकर सबके होश उड़ा दिए हैं। पांचवे नंबर पर रोमन पावेल और छठे स्थान पर अक्षर पटेल जबकि ललित यादव सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
गेंदबाज
गेंदबाजी के रूप में हमें कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया या खलील अहमद और चेतन सकारिया नजर आ सकते हैं।
Delhi Capitals – संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, सरफराज खान(विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, चेतन सकारिया।
यह भी पढ़े – IPL 2023 की सबसे खतरनाक टीम को एरोन फिंच ने बताया फिसड्डी, कहा – “प्लेऑफ में भी नहीं मिलेगी जगह”