Delhi Capitals की टीम ने की नये कप्तान की घोषणा! इस तूफानी बल्लेबाज को मिली दिल्ली की कमान
Delhi Capitals: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी टीम इस समय जमकर मेहनत करते हुए नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इन के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत चोट के चलते इस आईपीएल से बाहर रहेंगे। ऐसे में उनके स्थान पर यह [...]
Delhi Capitals: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी टीम इस समय जमकर मेहनत करते हुए नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इन के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत चोट के चलते इस आईपीएल से बाहर रहेंगे। ऐसे में उनके स्थान पर यह फ्रेंचाइजी नए कप्तान की घोषणा कर सकती है। जो खबरें सुनने में आ रही है उनके अनुसार डेविड वॉर्नर दिल्ली के कप्तान बन सकते हैं।
डेविड वॉर्नर को मिलेगी Delhi Capitals की कप्तानी
दिल्ली कैपिटल्स के सामने बुरी खबर है कि ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अब लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में डेविड वॉर्नर को दिल्ली का कप्तान बनाया जा सकता है। दिल्ली कैपिटल के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने डेविड वॉर्नर को कप्तानी दी है। डेविड वॉर्नर इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2009 से लेकर 2013 तक क्रिकेट खेल चुके हैं।
डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विदेशी खिलाड़ियों के अंदर इनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अब तक आईपीएल में 162 मुकाबले खेले हैं जिसमें 42 की औसत से 5881 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं।
कप्तानी के तौर पर भी इनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। कप्तान के रूप में इन्होंने 2840 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। आईपीएल के अंदर इनका स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा है जिसकी वजह से यह एक शानदार बल्लेबाज माने जाते हैं।
यह भी पढ़े – RCB की कप्तान Smriti Mandhana जीत के बाद हुई भावुक, वायरल वीडियो में इस खिलाडी को दिया जीत का श्रेय