Delhi Capitals ने प्लेऑफ में बनाई जगह, टीम की सभी लड़कियों ने होटल के सामने किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग के अंदर आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में मुकाबला होने वाला है। यह इस लीग का 18वां मुकाबला खेला जाएगा। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस लीग के अंदर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब [...]

By ·

Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग के अंदर आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में मुकाबला होने वाला है। यह इस लीग का 18वां मुकाबला खेला जाएगा। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस लीग के अंदर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्लेऑफ में पहुंचने की खुशी सेलिब्रेट की जा रही है। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Delhi Capitals का शानदार प्रदर्शन

कैपिटल्स की टीम ने अभी तक इस महिला प्रीमियर लीग के अंदर 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें 4 में जीत हासिल हुई है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में इस समय दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर है। कप्तान मेग लैनिंग की शानदार कप्तानी की बदौलत यह टीम प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है। अब दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें पूरी टीम की खिलाड़ी मुंबई के प्रसिद्ध ताज होटल के बाहर पार्क में डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के ऊपर महिला प्रीमियर लीग के फैंस कई प्रकार की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि सभी लड़कियों को फाइनल में पहुंचने की बधाई। दिल्ली कैपिटल्स के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब बाकी बची 3 टीमों में से कोई एक प्लेऑफ के लिए स्थान बना पाएगी।

यह भी पढ़े – BCCI ने शेयर कर दी 17 सदस्यी भारतीय टीम की जानकारी! जाने कौन हुआ टीम से बाहर और किसे मिला मौका WTC फाइनल में…

Cric AMP · Quick view
View full