LSG vs DC: हार के बाद निराश नजर आये दिल्ली के कप्तान David Warner, इस खिलाड़ी के सर फोड़ दिया हार का ठीकरा
David Warner: आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 50 रनों से दिल्ली को हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 192 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत [
David Warner: आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 50 रनों से दिल्ली को हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 192 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन मार्क वुड की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने घुटने टेक दिए और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 143 रन बना पाए।
David Warner ने इस खिलाड़ी को बताया मैच हारने की वजह
टॉस जीतने के बाद डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो कहीं ना कहीं गलत साबित हुआ। शुरुआती चारों ओवर में अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद दिल्ली की टीम बुरे तरीके से पिछड़ गई। मार्क वुड की तेज गेंदबाजी के सामने कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। इस प्रकार से यह मैच लखनऊ की टीम ने 50 रन से जीत लिया।
हार के बाद दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, “एक चुनौती थी, तेज गेंदबाजों ने अच्छी गति पकड़ी और पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की. कुछ कैच छूटे जिसकी वजह से हम लखनऊ से कुछ नहीं ले सके। उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगा था कि 170 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं जाएगा लेकिन उन्होंने अच्छा स्कोर बनाया।”
डेविड वॉर्नर ने इसके आगे बात करते हुए कहा, “कि मार्क वुड बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है। वही मेयेर्स ने बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी की, हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।”
यह भी पढ़े – VIDEO: मेयर्स ने तोड़ी दिल्ली के गेंदबाजों की कमर, 7 तूफानी छक्के और 38 गेंदों में कूट डाले 73 रन