Ajinkya Rahane को CSK में शामिल करने के लिए धोनी ने किया था ऐसा काम, खुद सीईओ ने खोल दिए सारे राज
Ajinkya Rahane: आई पी एल 2023 में अजिंक्य रहाणे ने अपना शानदार प्रदर्शन करके सबको यह बता दिया कि वह टी20 में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बहुत से खिलाड़ी उनके प्रदर्शन को लेकर संदेह करते थे लेकिन उन्होंने इसका जवाब अपनी शानदार बल्लेबाजी दिखाकर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स
Ajinkya Rahane: आई पी एल 2023 में अजिंक्य रहाणे ने अपना शानदार प्रदर्शन करके सबको यह बता दिया कि वह टी20 में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बहुत से खिलाड़ी उनके प्रदर्शन को लेकर संदेह करते थे लेकिन उन्होंने इसका जवाब अपनी शानदार बल्लेबाजी दिखाकर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे को केवल ₹5000000 खर्च करके ही अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी की अजिंक्य रहाणे को टीम के अंदर जगह देने के पीछे बहुत बड़ी चाल थी जिसका खुलासा चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने खुद किया।
MS Dhoni को चेन्नई के सीईओ ने दिया श्रेय
अजिंक्य रहाणे अपने धीमी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी बल्लेबाजी को लेकर अक्सर संदेह किया जाता है। हाल ही में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने इस ट्रॉफी के अंदर 8 पारियों में केवल 112 रन ही बनाए थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे का बेस्ट स्कोर 34 रहा था। इस प्रदर्शन के बाद अजिंक्य रहाणे को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। लेकिन सीएसके ने उनको अपनी स्क्वायड का हिस्सा बनाया जिसके दौरान रहाणे ने भी निराश नहीं किया। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ में इसका पूरा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया है।
Ajinkya Rahane पर इसलिए लगाई बोली- धोनी
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने धोनी को श्रेय देते हुए कहा कि, “महेंद्र सिंह धोनी ने मुझसे कहा कि जो चीज आप पा सकते हैं उसे पा लीजिए। इसलिए हमने अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल कर लिया।”
यह भी पढ़े – LSG को विस्फोटक पारी से जीत दिलाने वाला खिलाड़ी हुआ चोटिल, टूर्नामेंट से हुआ बाहर! केएल राहुल के उड़े होश