“20 साल बाद भी याद करूँगा…!” धोनी से टिप्स लेकर Dhruv Jurel ने खेली विस्फोटक पारी, दिया दिल छू लेने वाला बयान

Dhruv Jurel: गुरुवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में शानदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और चेन्न

By ·

Dhruv Jurel: गुरुवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में शानदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और चेन्नई के खिलाफ 202 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। इसके पश्चात चेन्नई की टीम कुल 170 रन ही बना सकी। मैच के बाद राजस्थान के खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा दवा ठोक दिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इसकी चर्चाएं हो रही है।

Dhruv Jurel ने खेली आतिश पारी

राजस्थान रॉयल्स के नए खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने इस आईपीएल में राजस्थान की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। राजस्थान रॉयल्स की टीम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल अपनी विस्फोटक पारी के कारण चर्चा में बने हुए हैं। अब तक उन्होंने राजस्थान के खिलाफ बहुत विस्फोटक पारी अकेली है। इसी दौरान सीएसके के खिलाफ भी ध्रुव जुरेल ने 226.67 के स्ट्राइक रेट से 15 गेंद में 34 रन की पारी खेल कर सभी को चौंका दिया। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके जड़े थे। लेकिन आपको बताना चाहेंगे कि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें रन आउट कर दिया था जिसके बाद उन्होंने अपना एक बयान दिया जो काफी चर्चित हो रहा है।

ध्रुव जुरेल ने कहा 20 साल बाद याद करूंगा

राजस्थान और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले के अंदर धोनी ने राजस्थान के खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को रन आउट कर दिया जिसके बाद उन्होंने अपनी बातचीत में कहा कि, “जब मैं 20 साल बाद स्कोरकार्ड में ध्यान दूंगा तो इस बात पर गौर करूंगा कि धोनी सर ने मुझे रन आउट किया है। इस बात से मुझे काफी गर्व महसूस होगा। स्कोरबोर्ड के अंदर मेरा नाम धोनी सर के नाम के बराबर में होगा। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।”

महेंद्र सिंह धोनी कई युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा बने हुए हैं। मैच पूरा होने के बाद धोनी अक्सर युवा खिलाड़ियों के खेल पर चर्चा करते हैं और उन्हें खेल के गुर सिखाते हैं।

यह भी पढ़े – वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर SRH में धमाल मचा सकते है ये 3 खिलाड़ी, टीम में बदलाव की है बेहद जरुरत

Cric AMP · Quick view
View full