“उन्हें अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा…!” अश्विन की गेंदबाजी में Dinesh Karthik ने निकाली कमिया, तीसरे मैच से पहले लगाया यह आरोप

Dinesh Karthik: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में गेंदबाजों पर सवाल खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं। अब तक हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दोनों टेस्ट मैच भारतीय टीम ने गेंदबाजों की बदौलत ही जीते हैं। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन

By ·

Dinesh Karthik: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज में गेंदबाजों पर सवाल खड़े करते हुए नजर आ रहे हैं। अब तक हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दोनों टेस्ट मैच भारतीय टीम ने गेंदबाजों की बदौलत ही जीते हैं। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की है लेकिन दिनेश कार्तिक को भारतीय गेंदबाजी पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए देखा गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

Dinesh Karthik ने दिया अश्विन को लेकर बयान

टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिनेश कार्तिक ने रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, ”दिल्ली टेस्ट मैच में दूसरी पारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन पहले ही ट्रैविस हेड को आउट कर सकते थे, लेकिन ट्रैविस हेड रविचंद्रन अश्विन को काफी अच्छी तरह से खेले। ट्रैविस हेड ने अश्विन के आगे निकल कर क्रीज का प्रयोग किया। हालांकि अभी भी अश्विन ऑस्ट्रेलिया के लिए दिक्कतें पैदा कर सकते हैं लेकिन उन्हें अपने लेंथ को थोड़ा और कम करना होगा।”

अश्विन की फिरकी पर नाची ऑस्ट्रेलिया टीम

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन की फिरकी में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर इन्होंने दोनों टेस्ट मैच भारतीय टीम को जीत आए हैं। इंदौर में टेस्ट मैच में अश्विन ने 14 विकेट हासिल किए हैं। अब तक रविचंद्रन अश्विन ने 90 टेस्ट मैच खेलते हुए। 463 विकेट हासिल किए हैं इसके अलावा उन्होंने अपने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए 3103 रन बनाए हैं। ऑलराउंडर की सूची में रविंद्र जडेजा के बाद अश्विन दूसरे नंबर पर आते हैं।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full