“अगली बॉल पर छक्का लगेगा…!” उमेश यादव के छक्का लगाने से पहले ही दिनेश कार्तिक ने कर दी थी लाइव भविष्यवाणी, वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी

Umesh Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक स्थिति में चल रहा है। भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 109 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का रविंद्र जडेजा ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट [...]

By ·

Umesh Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक स्थिति में चल रहा है। भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 109 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का रविंद्र जडेजा ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट ले लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में दो बदलाव किए हैं। मोहम्मद शमी के स्थान पर तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया वही केएल राहुल को बाहर करके उनके स्थान पर शुभमन गिल को मौका दिया गया।

Umesh Yadav के छक्के पर दिनेश कार्तिक की भविष्यवाणी

इस मैच के अंदर भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने बल्लेबाजी के दौरान 17 रन की तेजतर्रार पारी खेली। अपनी इस छोटी सी पारी में उन्होंने 2 आसमानी छक्के भी लगाए। उमेश यादव जब बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक ने पहले ही इनके छक्के की भविष्यवाणी कर दी थी, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

उमेश यादव की छक्का लगाने से पहले ही दिनेश कार्तिक ने अपने साथी कमेंटेटर से कहा कि उमेश यादव छक्का लगाने वाले हैं। इसके बाद अगली ही गेंद पर उमेश यादव ने शानदार छक्का लगाया, जिसके बाद कमेंट्री रूम के अंदर सभी लोग बेहद खुश नजर आए साथी कमेंटेटर और बाकी स्टाफ ने दिनेश कार्तिक की इस भविष्यवाणी की तारीफ की।

तीसरा टेस्ट भारत के लिए अहम

भारतीय टीम के लिए तीसरा टेस्ट मैच जीतना बेहद जरूरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को एक जीत की जरूरत है। भारतीय टीम इंदौर टेस्ट को जीतकर फाइनल में जाना चाहेगी।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full