बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हुई Dinesh Karthik की एंट्री, रिषभ पंत के फैंस को लगा तगड़ा झटका
Dinesh Karthik: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार मैचों की टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसका पहला मुकाबला हमें 9 फरवरी को नागपुर में खेलता हुआ नजर आएगा। भारतीय टीम ने अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। भारत के लिए यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से [...]
Dinesh Karthik: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चार मैचों की टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसका पहला मुकाबला हमें 9 फरवरी को नागपुर में खेलता हुआ नजर आएगा। भारतीय टीम ने अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। भारत के लिए यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। भारत को यह सीरीज कम से कम बराबरी पर ड्रा करवानी होगी तभी भारत फाइनल में पहुंच पाएगा। अब भारतीय टीम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी की एंट्री हुई है।
Dinesh Karthik हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शामिल
हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से आने वाले कुछ समय तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम ने दिनेश कार्तिक को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शामिल कर लिया है। लेकिन दिनेश कार्तिक मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए नहीं बल्कि कॉमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। इसके बारे में खुद दिनेश कार्तिक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि, “ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही मैंने डेब्यू किया था और यह दोबारा होने जा रहा है.”
Made my Test debut in India against Australia…
— DK (@DineshKarthik) February 2, 2023
Well…It’s happening again! ☺️ #Excited #INDvAUS
दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए थे। दिनेश कार्तिक ने अब तक 26 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें 1 शतक लगाया है और 1025 रन बनाए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में इन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1752 रन बनाए हैं। वही T20 क्रिकेट में 60 मुकाबले खेलकर 686 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े: