Ellyse Perry बनी RCB का हिस्सा, ऑक्शन में हुई करोड़ों की बारिश
Ellyse Perry को WPL 2023 के लिए RCB ने अपनी टीम में शामिल कर लिया हैं। वुमन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए आज मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन किया गया हैं। इस नीलामी में 246 भारतीय और 163 विदेशी महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया हैं। इनमे से सिर्फ 24 खिलाड़ियों ने [...
Ellyse Perry को WPL 2023 के लिए RCB ने अपनी टीम में शामिल कर लिया हैं। वुमन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए आज मुंबई में खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन किया गया हैं। इस नीलामी में 246 भारतीय और 163 विदेशी महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया हैं। इनमे से सिर्फ 24 खिलाड़ियों ने खुद को सर्वाधिक 50 लाख के बेस प्राइस पर लिस्ट किया हैं।
Ellyse Perry बनी RCB का हिस्सा
Ellyse 'Elite' Perry is now a Royal Challenger! 🔥
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 13, 2023
Welcome to RCB, 🐐!#PlayBold #WeAreChallengers #WPL2023 #WPLAuction #NowARoyalChallenger pic.twitter.com/MDP4i1aaK1
इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी सबसे डिमांडिंग खिलाड़ियों में से एक थी। उन्हें सभी फ्रैंचाइज़ी ने अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की, लेकिन अंत में आरसीबी ने बाजी मारी। उन्होंने पैरी को 1.7 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया।
इस नीलामी में RCB की सबसे बड़ी खरीद स्मृति मंधाना रही हैं, जिन्हें 3.4 करोड़ की राशि देकर टीम में शामिल किया गया हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही हैं की महिला टीम की कप्तानी भी इन्हीं के हाथों में सौंपी जायेगी।
एलिस पैरी का करियर
एलिस पैरी इस समय दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से मानी जाती हैं। टी20 में इनके नाम 130 मैचों में 1486 रन व 117 विकेट दर्ज हैं। मुश्किल परिस्थितियों में उनका यह प्रदर्शन और भी बेहतर हो जाता हैं।
यह भी पढ़ें: