Video – “शमी बोलो जय श्री राम…!” चौथे टेस्ट में Mohammed Shami के साथ मैदान पर हुई शर्मनाक घटना, दर्शकों ने कर दी सारी हदे पार
Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के अंदर ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भारत
Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के अंदर ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भारतीय गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर खेला है और दूसरे दिन अब तक 8 विकेट के नुकसान पर 429 रन बना चुके हैं। उस्मान खवाजा 180 रन बनाकर आउट हुए वहीं कैमरून ग्रीन ने 114 रन बनाए हैं। इस मैच के दौरान मोहम्मद समय के साथ एक शर्मनाक घटना हुई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Mohammed Shami के साथ हुई शर्मनाक घटना
चौथे टेस्ट के पहले दिन का खेल चल रहा था, इस दौरान चाय ब्रेक के बाद जब खिलाड़ी दोबारा मैदान पर आए तो उस दौरान स्टेडियम में बैठे दर्शक सूर्यकुमार यादव का नाम जोर जोर से पुकारने लगे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने सभी का अभिवादन किया। उसके बाद मोहम्मद शमी को देखकर लोग जोर-जोर से जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। एक व्यक्ति ने तो मोहम्मद शमी का नाम लेकर उनसे जय श्री राम बोलने की अपील कर दी।
Shami Ko Jai Shree Ram 🚩 pic.twitter.com/rwVg1yMEaz
— Gems of Shorts (@Warlock_Shabby) March 9, 2023
दर्शकों द्वारा इस प्रकार की हरकत एक मुस्लिम खिलाड़ी के लिए बहुत ही असहज होती है। हालांकि मोहम्मद शमी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वह मैदान पर लौट गए। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।