जीत का छक्का लगाते ही दुश्मन भी लग गए Nicholas Pooran के गले, गंभीर और कप्तान भी हुए खुश, देखे सेलिब्रेशन का वायरल विडियो
Nicholas Pooran: 7 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम पर लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने घरेलू मैदान पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ की तरफ से खेलते हुए वेस्टइंडीज के विस्फोट
Nicholas Pooran: 7 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम पर लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने घरेलू मैदान पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ की तरफ से खेलते हुए वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूर्ण ने जीत का छक्का लगाया। जीत के बाद में निकोलस पूर्ण अपनी दुश्मन टीम के गले जा लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जीत का छक्का लगाकर दुश्मन के गले लगे Nicholas Pooran
लखनऊ की टीम इस बार आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 5 विकेट से हराकर लखनऊ की टीम आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन की पोजीशन पर आ गई है। इस जीत के अंदर निकोलस पूर्ण ने अहम योगदान दिया और जीत छक्का लगाकर दिलाई।
निकोलस पूर्ण बल्लेबाजी कर रहे थे, सामने गेंदबाज टी नटराजन थे। इनकी गेंद पर निकोलस पूर्ण ने शानदार छक्का लगाया छक्का जड़ने के बाद निकोलस पूरन गेंदबाज नटराजन के गले लग गए। उसके बाद में मयंक अग्रवाल को भी गले लगाया। दुश्मन टीम के खिलाड़ियों ने भी गले लगाकर निकोलस पूर्ण को जीत की बधाई दी।
लखनऊ की जीत के सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल pic.twitter.com/sO8Q6ZInIV
— binu (@sachhikhabars) April 7, 2023
इस जीत की खुशी में कप्तान केएल राहुल भी अपने मेंटर गौतम गंभीर के गले लग गए। अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन के अंदर यह लखनऊ का पहला मुकाबला था। जिसमें शानदार जीत उन्होंने दर्ज की है। अब सेलिब्रेशन का यह वीडियो इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
यह भी पढ़े – Video: टीम के हारने के बाद भी ख़ुशी से झूम उठी Kavya Maran!, मैदान पर ही दिखाया अपना खतरनाक रूप