IPL शुरू होने से पहले ही Aakash Chopra ने बताया इस टीम को विनर! पिछली बार पॉइंट्स टेबल में थी 8वें स्थान पर
Aakash Chopra: आईपीएल 2023 का पहला मैच 31 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में हमें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आपस में टकराती हुई नजर आएंगी। आईपीएल का यह सीजन लगभग 2 महीने तक चलने वाला है। जल्दी ही हमें आईपीएल शुरू होता हुआ नजर आएगा। आईपीएल को लेकर मशहूर कमेंटेटर आकाश चोप
Aakash Chopra: आईपीएल 2023 का पहला मैच 31 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में हमें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस आपस में टकराती हुई नजर आएंगी। आईपीएल का यह सीजन लगभग 2 महीने तक चलने वाला है। जल्दी ही हमें आईपीएल शुरू होता हुआ नजर आएगा। आईपीएल को लेकर मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक भविष्यवाणी की है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। दो बार आईपीएल का चैंपियन रह चुकी एक टीम को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपना बयान दिया है।
Aakash Chopra ने इस टीम को बताया प्लेऑफ का मजबूत दावेदार
आकाश चोपड़ा जिस टीम के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम सनराइजर्स हैदराबाद है। पिछले साल इस टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और पॉइंट्स टेबल के अंदर आठवें स्थान पर रही थी। आकाश चोपड़ा को उम्मीद है कि आईपीएल 2023 के अंदर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बहुत अच्छा खेलने वाली है और प्लेऑफ तक का सफर तय कर सकती है।
कप्तान की भूमिका होगी महत्वपूर्ण
आकाश चोपड़ा ने एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू के अंदर कहा कि, “सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ तक पहुंचाने में कप्तान एडम मार्कराम का बहुत ही अच्छा योगदान रहने वाला है। हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका T20 में भी कप्तान और खिलाड़ी के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। अब आईपीएल के अंदर इस सफलता को वापस दोहरा सकते हैं। इसके साथ ही हैदराबाद की टीम के पास राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाज हैं जो तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाजी को बहुत ही अच्छा खेलते हैं। इस समय हैदराबाद की टीम आईपीएल की सबसे संतुलित टीमों में से एक नजर आ रही है। ऐसे में यह आसानी से प्लेऑफ तक का सफर तय कर सकती है।”
यह भी पढ़े – BCCI ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर लगाया बुमराह से मिलने पर प्रतिबंध, सिर्फ एक इन्सान को मिली अनुमती