Faf du Plessis ने जड़ा 115 मीटर का छक्का, स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी गेंद तो उड़े कोहली-मैक्सवेल के होश
Faf du Plessis: आईपीएल में आज का मुकाबला आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बुरा सपना साबित हुआ हैं। आरसीबी के बल्लेबाजों ने जमकर गेंदबाजों की कुटाई की है
Faf du Plessis: आईपीएल में आज का मुकाबला आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बुरा सपना साबित हुआ हैं। आरसीबी के बल्लेबाजों ने जमकर गेंदबाजों की कुटाई की हैं, और छक्कों की बरसात कर दी हैं।
Faf du Plessis ने लगाया 115 मीटर का छक्का
इस मुकाबले में फाफ डुप्लेसी ने सीजन का सबसे लंबा छक्का लगा दिया हैं। रवि बिश्नोई के इस ओवर में फाफ ने लगातार दो छक्के लगाए थे, जहाँ दूसरे छक्के को उन्होंने स्टेडियम के बाहर ही भेज दिया। यह छक्का 115 मीटर लंबा था, जो इस सीजन का सबसे लंबा छक्का हैं। इसके साथ ही यह आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े छक्कों में शुमार हो गया हैं। यह शॉट इतना बेहतरीन था कि दूसरे एंड पर खड़े ग्लेन मैक्सवेल और डगआउट में बैठे विराट कोहली को भी इसे देखकर यकीन नहीं हो रहा था। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
Absolute Carnage 🔥🔥@faf1307 deposits one out of the PARK 💥💥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2023
We are in for an entertaining finish here folks!
Follow the match ▶️ https://t.co/76LlGgKZaq#TATAIPL | #RCBvLSG pic.twitter.com/ugHZEMWHeh
RCB ने बनाए 212 रन
इस मुकाबले में आरसीबी ने शुरुआत से ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। विराट कोहली ने टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दी। उन्होंने पॉवरप्ले में तेजी से रन बनाए और 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने आये, जिन्होंने ने भी कप्तान फाफ के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई। ग्लेन मैक्सवेल 29 गेंदों में 59 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वहीँ कप्तान फाफ 46 गेंदों में 79 रन बनाकर नाबाद रहे।