“फाफ-मैक्सी अंगार, बाकी सब भंगार…!” Faf Du Plessis और ग्लेन मैक्सवेल ने RR कैंप में मचाई तबाही, तूफानी बल्लेबाजी के बाद हो रही तारीफ

Faf Du Plessis: आईपीएल का 32 वां मैच राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इस दौरान आरसीबी की टीम ने 9 विकेट गवा कर 189 रन बनाए। इस मैच की पहली पारी में आरसीबी के कप्तान फाफ डु [...]

By ·

Faf Du Plessis: आईपीएल का 32 वां मैच राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इस दौरान आरसीबी की टीम ने 9 विकेट गवा कर 189 रन बनाए। इस मैच की पहली पारी में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने धुआंधार बल्लेबाजी की। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने भी बहुत धमाकेदार बल्लेबाजी की। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। वह सिर्फ 0 रन पर ही आउट हो गए जिसके दौरान विराट कोहली को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Faf Du Plessis और मैक्सवेल के बाद आरसीबी का बुरा हाल

आरसीबी टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आई। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को कुल 190 का टारगेट दिया। आरसीबी की टीम में सबसे ज्यादा रन फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकले हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा टीम के किसी भी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी बल्लेबाजों को आउट कर दिया। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली पहली ही बोल पर आउट होकर पवेलियन की तरफ लौट पड़े। फाफ डु प्लेसिस ने 62 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 77 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान दोनों ने केवल 70 गेंदों पर 127 रनों की साझेदारी कर ली। इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की जा रही है और दूसरी तरफ देखे तो विराट कोहली को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

देखिये फैंस का मजेदार रिएक्शन

यह भी पढ़े – “हमसे गलती हुई…!” पंजाब टीम से पंगा लेकर Rohit Sharma लगे पछताने, हार के बाद निराश भावना से दी ऐसी प्रतिक्रिया

Cric AMP · Quick view
View full