WATCH: प्लेसिस का छक्का देख उड़े प्रीति जिंटा के होश, फिर आउट होने पर इस तरह मनाया जश्न
फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में मुकाबला खेल रही हैं। हालाँकि इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी फाफ की जगह विराट कोहली के हाथों में हैं, लेकिन वे हमें मुकाबले में खेलते नजर आये हैं। दरअसल पसलियों में दर्द के चलते फाफ सिर्फ ब
फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में मुकाबला खेल रही हैं। हालाँकि इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी फाफ की जगह विराट कोहली के हाथों में हैं, लेकिन वे हमें मुकाबले में खेलते नजर आये हैं। दरअसल पसलियों में दर्द के चलते फाफ सिर्फ बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध थे, और दूसरी पारी में उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर को शामिल कर लिया गया, जिसके चलते टीम की कमान कोहली के हाथों में हैं।
RCB की तूफानी बल्लेबाजी
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया था, जिसका जवाब आरसीबी ने विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ दिया हैं। आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस, दोनों ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलते हुए 137 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने 59 रनों की पारी खेली। वहीँ फाफ डू प्लेसिस ने 56 गेंदों में 84 रन बनाए। उनकी इन तूफानी पारियों की बदौलत ही आरसीबी की टीम पहली पारी में 174 रनों के आंकड़े तक पहुँच पाई।
प्लेसिस का छक्का देख उड़े प्रीति जिंटा के होश
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 20, 2023
इस मुकाबले को लाइव देखने के लिए पंजाब किंग्स की मालिक प्रीति जिंटा भी मैदान पर मौजूद थी, और 16 ओवर तक पंजाब को विकेट न मिलने से काफी निराश थी। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर भी जब प्लेसिस ने छक्का लगाया, तो प्रीति जिंटा काफी निराश थी। लेकिन अगली ही गेंद पर जब फाफ कैच आउट हुए, तो प्रीति जिंटा की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था।