VIDEO: चलते मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, गार्ड ने की जमकर धुनाई, फिर इस भारतीय खिलाड़ी ने दिखाई दरियादिली, वायरल हो गया वीडियो
Mohammed Shami: क्रिकेट भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और इसकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर दीवानगी बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक क्रिकेट प्रेमी ने सारी सुर
Mohammed Shami: क्रिकेट भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और इसकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर दीवानगी बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक क्रिकेट प्रेमी ने सारी सुरक्षा को तोड़ते हुए अपने फेवरेट खिलाड़ी से मिलने अंदर पहुंच गया। इसी घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के अंदर एक क्रिकेट फैन मैदान पर पहुंच गया, जहां पर गार्ड उसको बाहर ले जाने के लिए उसकी पिटाई करने लग गया। ऐसे में मोहम्मद शमी गार्ड के पास पहुंचे और उस फैन के साथ मारपीट करने से मना कर दिया। इसके बाद गार्ड उस व्यक्ति को पकड़कर बाहर ले गए। अब इस घटना का इंटरनेट पर वायरल वीडियो तेजी से धूम मचा रहा है।
Mohammed Shami ने दिखाई दरियादिली
मोहम्मद शमी के इस वीडियो के ऊपर लोगों का रिएक्शन हमें देखने को मिल रहा है। अगर आपके फैंस आपके लिए इतना प्यार दिखाते हैं तो उनके प्रति आपको भी अच्छा बर्ताव करना चाहिए। मोहम्मद शमी के इस प्रकार की रिएक्शन से यही साबित हो रहा है। लोग इनके वायरल वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
मोहम्मद शमी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली सफलता दिलाई है। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट डेविड वॉर्नर के रूप में गिरा जिसे मोहम्मद शमी ने आउट किया। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो के ऊपर लोगों ने क्या किया रिएक्शन दिए हैं। आइए नीचे देखते हैं…
मैदान में घुसे फैन की गार्ड ने की पिटाई फिर शमी ने दिखाया बड़ा दिल#INDvAUS #Shami #CricketTwitter #DelhiTest pic.twitter.com/Uia7mxZd8s
— Akhil Gupta 🏏 (@Guptastats92) February 17, 2023
यह भी पढ़े: