“KL Rahul टीम से भी बड़ा है…!” लखनऊ को जीत मिलते ही केएल राहुल पर फ़िदा हुए फैंस, सोशल मीडिया पर लगा दी तारीफों की झड़ी

KL Rahul: आईपीएल 2023 के अंदर केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने जीत के साथ अपनी शुरुआत की है। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 50 रनों से हराया है। टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़

By ·

KL Rahul: आईपीएल 2023 के अंदर केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने जीत के साथ अपनी शुरुआत की है। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 50 रनों से हराया है। टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 192 रन बना दिए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 50 रन पहले ही धराशाई हो गई।

KL Rahul की लाजवाब कप्तानी

लखनऊ की टीम इस जीत की वजह से आईपीएल की पॉइंट टेबल के अंदर नंबर वन की तरफ कदम बढ़ा चुकी है। शानदार जीत के साथ शुरुआत करने वाले केएल राहुल की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। केएल राहुल ने गेंदबाज मार्क वुड का इतना बेहतरीन इस्तेमाल किया कि उन्होंने 5 विकेट हासिल कर लिए। मार्क वुड की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

दिल्ली की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 143 रन ही बना पाई। शांत स्वभाव के केएल राहुल जीत के बाद काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की है। आइए देखते हैं कुछ वायरल ट्वीट…

यह भी पढ़े – “यही जितायेगा मुझे आईपीएल…!” मैदान पर आते ही खिलाड़ी ने जड़ा…

Cric AMP · Quick view
View full