“एक दिन पराग फिनिश कर देगा…!” RR vs LSG मैच में रॉयल्स की हार से बौखलायें फैंस, रियान पराग पर जमकर निकाला गुस्सा

RR vs LSG: अपने घरेलू मैदान पर खेल रही राजस्थान रॉयल्स को 19 अप्रैल को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स के हाथों 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। कई सालों के बाद में आईपीएल का कोई मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतने के बाद [...

By ·

RR vs LSG: अपने घरेलू मैदान पर खेल रही राजस्थान रॉयल्स को 19 अप्रैल को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स के हाथों 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। कई सालों के बाद में आईपीएल का कोई मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतने के बाद पहले लखनऊ की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। केएल राहुल की पूरी कंपनी निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी। जवाब में खेलने उतरी संजू सैमसन की कंपनी ने सिर्फ 144 रन ही बनाए। जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स को यह मुकाबला 10 रन से हारना पड़ा।

RR vs LSG राजस्थान की हुई करारी हार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का टारगेट खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम 144 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल और जोश बटलर ने टीम को खतरनाक शुरुआत दी। लेकिन उसके बाद कोई भी खिलाड़ी ज्यादा रन नहीं बना सका। संजू सैमसन 2 रन बनाकर और सिमरन हेटमायर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद में देवदत्त पादिक्कल ने 26 रन की पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने आते ही पहली बॉल पर शानदार शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री पर कैच हो गए। रियान पराग ने 15 रन और अश्विन ने 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

अगर रियान पराग अच्छी बल्लेबाजी करने में सफल होते तो टीम आसानी से यह है मुकाबला जीत सकती थी। अंतिम 3 ओवर में टीम को जीत के लिए 39 रन की जरूरत थी। ऐसे में जीतना बिल्कुल मुश्किल नहीं था। सोशल मीडिया के ऊपर राजस्थान की इस हार का गुस्सा रियान पराग पर निकाला जा रहा है।

राजस्थान की हार पर फैंस का रिएक्शन

यह भी पढ़े – Sanju Samson ने लगाया खतरनाक थ्रो, देखकर गौतम गंभीर के भी उड़े होश, धोनी स्टाइल में किया खतरनाक रनआउट

Cric AMP · Quick view
View full