DC vs SRH मैच के दौरान फँस में हुई जमकर फाइट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
DC vs SRH: स्टेडियम में मैच के दौरान फैंस के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते हैं जिनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। यह बात आईपीएल 2023 के 40वे मुकाबले की है जो दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। [...]
DC vs SRH: स्टेडियम में मैच के दौरान फैंस के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते हैं जिनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। यह बात आईपीएल 2023 के 40वे मुकाबले की है जो दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। यह मैच दोनों टीमों के बीच बहुत रोमांचक हो गया था जिसके बीच फैंस स्टेडियम में लड़ पड़े और स्टेडियम में लड़ाई का माहौल फैल गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इसी बीच मैच के दौरान फैंस एक दूसरे से लड़ पड़े और लात घुसो की बारिश करने लग गए। इस लड़ाई को देखकर स्टेडियम में मौजूद बाकी के दर्शक डर गए थे और स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी। वीडियो में देखा जा रहा है कि 5 से 6 लोग लड़ाई कर रहे थे।
यह मामला इतना गंभीर हो गया था की लड़ाई के बीच में पुलिस को आना पड़ा। जो भी लोग स्टेडियम में लड़ रहे थे उन्हें पुलिस पकड़ कर अपने साथ ले गई। यह लड़ाई फैन्स को शर्मसार करने वाली है। आपको बता दें कि लड़ाई के पीछे का मामला अभी तक सामने नहीं आया है।
फैंस ने की प्रतिक्रिया दर्ज
स्टेडियम में इस लड़ाई के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। लड़ाई के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी दुख जता रहे हैं। आपको बता दें कि भारत के स्टेडियम में बहुत कम लड़ाई झगड़े देखने को मिलते हैं। इससे पहले एक घटना वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच के बाद देखने को मिली थी। यह घटना दोनों टीमों के फैंस के बीच हुई थी।
यह भी पढ़े – CSK vs PBKS मैच शुरू होने से पहले शिखर धवन ने बर्बाद किया इस खिलाड़ी का करियर! नहीं दी प्लेइंग 11 में जगह