WATCH: गायकवाड़ ने 96 मीटर का SIX लगाकर उडाए राहुल चाहर के होश, वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, और इसे जीतकर वह किसी भी तरह अब पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आना चाहते हैं। इसके लिए [...]

By ·

आईपीएल में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, और इसे जीतकर वह किसी भी तरह अब पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की हैं, और एक बार फिर विशाल स्कोर अपने विपक्षी टीम के खिलाफ खड़ा कर दिया हैं।

गायकवाड़ ने लगाया 96 मीटर का छक्का

इस मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार शुरुआत दी। गायकवाड़ ने इस मुकाबले में 31 गेंदों में सिर्फ 37 रन बनाए। हालाँकि इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन छक्का भी लगाया। यह छक्का राहुल चाहर के ओवर में आया जो 96 मीटर लंबा था। छक्का इतना बेहतरीन था, कि राहुल चाहर को खुद भी इस पर यकीन नहीं हो रहा था।

CSK की मजबूत बल्लेबाजी

गायकवाड के आउट होने के बाद भी डेवन कॉनवे ने अंत तक टिककर बल्लेबाजी की, और 92 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका साथ शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 28 रन बनाकर दिया। हालाँकि अन्य कोई भी बल्लेबाज टिककर उनका साथ नहीं दे पाया। कॉनवे ने अपनी पारी के दौरान कुल 16 चौके लगाए और टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाया। अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने भी मात्र 4 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली।

Cric AMP · Quick view
View full