क्रिकेट के जानी दुश्मन बने दोस्त, Gautam Gambhir का हाल पूछने आया उनका सबसे बड़ा दुश्मन, वायरल हुआ वीडियो
Gautam Gambhir: गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच में साल 2006 में लड़ाई हुई थी। उसके बाद से इन दोनों की दुश्मनी आज तक कायम है। दोनों ही अक्सर एक-दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आते हैं। फैंस को इनकी यह दुश्मनी हमेशा ही याद रहती है। 10 मार्च की रात को दोनों ही [...]
Gautam Gambhir: गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच में साल 2006 में लड़ाई हुई थी। उसके बाद से इन दोनों की दुश्मनी आज तक कायम है। दोनों ही अक्सर एक-दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आते हैं। फैंस को इनकी यह दुश्मनी हमेशा ही याद रहती है। 10 मार्च की रात को दोनों ही अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी करते हुए एक दूसरे के आमने सामने थे। इस दौरान एक ऐसा मोमेंट सामने आया जिसका वीडियो अभी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
शाहिद अफरीदी और Gautam Gambhir का वीडियो हुआ वायरल
एशिया लायंस ने गौतम गंभीर की टीम को 166 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलते हुए गौतम गंभीर ने एक धुंआधार 50 लगाई। एक स्कूप शॉट खेलने के दौरान बॉल उनके हेलमेट से जा टकराई। जिसके बाद गौतम गंभीर को थोड़ी परेशानी होने लगी। ऐसे में रॉयल्स के कप्तान शाहिद अफरीदी तुरंत गौतम गंभीर के पास पहुंचे और उनका हालचाल पूछने लगे। 2006 की लड़ाई के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों एक साथ नजर आए हैं।
— Cricbaaz (@cricbaaz21) March 10, 2023
इंडिया महाराजा 9 विकेट से हारी
यह मैच एशिया लायंस और इंडिया महाराजा टीम के बीच में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एशिया लॉयंस की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। मिस्बाह-उल-हक़ ने 50 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरे इंडिया महाराजा की टीम की तरफ से गौतम गंभीर ने 39 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। गंभीर के आउट होने के बाद में कोई भी खिलाड़ी ज्यादा मैदान पर नहीं टिक पाया। बैक टू बैक विकेट गिरने की वजह से इंडिया महाराजा टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े – “नाम बड़े और दर्शन छोटे…!” लगातार चौथी हार से बौखलाए RCB के फैंस, सोशल मीडिया पर लगाई टीम की क्लास