VIDEO: स्विच हिट लगाकर Maxwell ने उड़ाए संजू सैमसन के होश, वायरल हुआ वीडियो
Maxwell: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी एक बार फिर से विराट कोहली कर रहे हैं। हालाँकि बल्लेबाजी में वह आज कुछ नहीं कर पाए। आरसीबी की टीम इस मुकाबले में हरी जर्सी
Maxwell: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी एक बार फिर से विराट कोहली कर रहे हैं। हालाँकि बल्लेबाजी में वह आज कुछ नहीं कर पाए। आरसीबी की टीम इस मुकाबले में हरी जर्सी पहनकर खेल रही हैं, जिसके जरिये वह पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दे रहे हैं। हालाँकि इस मुकाबले में उन्ही की टीम अब खतरे में नजर आ रही हैं।
Maxwell-Faf की विस्फोटक बल्लेबाजी
इस मुकाबले में आरसीबी के शुरुआत कप्तान विराट कोहली के डक आउट होने से हुई। हालाँकि इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसिस ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान फाफ डू प्लेसिस ने 62 और ग्लेन मैक्सवेल ने 77 रनों की पारी खेली। हालाँकि इसके बाद दिनेश कार्तिक को को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया, जिसके चलते टीम 20 ओवर में सिर्फ 189 रन ही बना सकी। इस दौरान राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।
ग्लेन मैक्सवेल का स्विच हिट
The 𝘽𝙄𝙂 𝙎𝙃𝙊𝙒 unleashed 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2023
Half-century up for @Gmaxi_32 👏🏻👏🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/lHmH28JwFm#TATAIPL | #RCBvRR pic.twitter.com/ynjIcpu58D
इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 44 गेंदों में 77 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाये। इस दौरान उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद पर अपना सबसे पसंदीदा स्विच हिट सिक्स भी लगाया। मैक्सवेल अक्सर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ इस शॉट को खेलते नजर आते हैं। उनकी ऐसी बल्लेबाजी देखकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी हैरान नजर आये।