154 का लक्ष्य बना गुजरात के लिए खतरा, सांसे रोक देने वाले मुकाबले में अंतिम 2 बॉल में निकला रिजल्ट, ऐसे निकला GT vs PBKS मैच का रिजल्ट
GT vs PBKS: 13 अप्रैल को पंजाब और गुजरात के बीच में IPL 2023 का 18 वां मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिखर धवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर बनाया। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 154 रन जोड़ दिए। इस वजह से [...]
GT vs PBKS: 13 अप्रैल को पंजाब और गुजरात के बीच में IPL 2023 का 18 वां मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिखर धवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर बनाया। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 154 रन जोड़ दिए। इस वजह से गुजरात टाइटंस की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
GT vs PBKS में पंजाब की सलामी जुड़ी हुई फ्लॉप
टॉस हारने के बाद शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले ही आउट हो गए, जबकि शिखर धवन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। चार ओवर के बाद ही पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन था। 7 ओवर के अंदर 3 विकेट गिर जाने के बाद में जितेश शर्मा और भानुका राजपक्षे ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने बेहद ही कम स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अंतिम समय में शाहरुख खान ने ताबड़तोड़ पारी खेली जिसकी बदौलत 153 रन का स्कोर खड़ा हुआ।
गुजरात टाइटंस की खतरनाक शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने 28 गेंद पर 48 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी। 5 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन था। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। वह अंतिम ओवर में 67 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद मैदान पर राहुल तेवतिया और डेविड मिलर थे दोनों ने 1 गेंद शेष रहते गुजरात को 6 विकेट से जीत दिला दी।
यह भी पढ़े – “मैंने 2 छक्के मारे…!” प्लेयर ऑफ द मैच बनकर घमंड में आये Ravichandran Ashwin, दिया हैरान कर देने वाला बयान