गुजरात ने जीतकर मचाई IPL 2023 Points Table में खलबली, CSK की पोजीशन को बड़ा खतरा, मुंबई के हाल हुए बेहाल

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 बेहद ही रोमांचक मोड़ पर चल रहा है। एक के बाद एक दिलचस्प मुकाबले हमें इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। 25 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में शानदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर हार्दिक पांड्या की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते [

By ·

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 बेहद ही रोमांचक मोड़ पर चल रहा है। एक के बाद एक दिलचस्प मुकाबले हमें इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। 25 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में शानदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर हार्दिक पांड्या की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 152 रन बना पाई। गुजरात और टाइटंस की इस जीत की वजह से आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल के अंदर भी खलबली मची हुई है। आइए जानते हैं नई अंकतालिका क्या कह रही है।

गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में खलबली

गुजरात के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी के लिए टाइटंस को बुलाया। टाइटंस ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 207 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की पलटन की शुरुआत बेहद खराब रही और अंत तक कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक संघर्ष नहीं कर पाया। मुंबई इंडियंस को यह मुकाबला 55 रन से हारना पड़ा।

IPL 2023 Points Table में हुए बदलाव

गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई इंडियंस को हराकर अब तक इस सीजन खेले गए सात मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपने खराब प्रदर्शन के चलते 7 मैचों में से चार मैच गंवा चुकी है और पॉइंट टेबल में इस समय सातवें स्थान पर मौजूद है। पहले स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है वही राजस्थान रॉयल्स इस समय तीसरे स्थान पर चल रही है।

अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ तक पहुंचना है तो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा। दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में 7 मैचों में दो जीत के साथ दसवें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी 7 मैचों में 2 जीत के साथ नवे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के हाल भी कुछ अच्छे नहीं है और 7 मैचों में 2 जीत के साथ आठवें नंबर पर है।

यह भी पढ़े – GT vs MI मैच में पहुंचे Jasprit Bumrah, फैंस ने सोशल मीडिया पर किया जमकर ट्रोल, देखे मजेदार ट्वीटर रिएक्शन

Cric AMP · Quick view
View full