अंतिम ओवर में गिरे 4 विकेट, साँसे रोक देने वाले मुकाबले में Gujarat Titans की 7 रनों से जीत

Gujarat Titans की टीम ने इस सीजन अपना छठा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्ही के घरेलु मैदान, एकाना स्टेडियम में खेला। बेहद कम रनों वाले इस मुकाबले में अंत तक इस बात को समझ पाना बेहद मुश्किल रहा कि कौन इसे इसे जीतने वाला हैं। हालाँकि गुजरात टाइटन्स की टीम ने अंतिम ओवर [...]

By ·

Gujarat Titans की टीम ने इस सीजन अपना छठा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्ही के घरेलु मैदान, एकाना स्टेडियम में खेला। बेहद कम रनों वाले इस मुकाबले में अंत तक इस बात को समझ पाना बेहद मुश्किल रहा कि कौन इसे इसे जीतने वाला हैं। हालाँकि गुजरात टाइटन्स की टीम ने अंतिम ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुंह से जीत को छीन लिया और 7 रनों से मुकाबला जीता।

Hardik Pandya की विस्फोटक बल्लेबाजी

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन डक आउट हुए। हालाँकि इसके बाद रिद्धिमान साहा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला। रिद्धिमान साहा इस मुकाबले में 47 रन बनाकर आउट हुए। वहीँ हार्दिक पांड्या ने भी 66 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के भी लगाए और टीम के स्कोर को 135 तक पहुंचाया। इस दौरान लखनऊ की तरफ से मार्कस स्टॉइनिस और क्रुनाल पांड्या ने 2-2 विकेट झटके।

लखनऊ सुपर जायंट्स की मजबूत शुरुआत

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को कप्तान केएल राहुल और मायर्स ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच पॉवरप्ले में ही 55 रनों की साझेदारी हुई। हालाँकि मायर्स सिर्फ 24 रन बना सके। लेकिन कप्तान केएल राहुल ने डटकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 61 गेंदों में 68 रन बनाए। मैच में एक समय लखनऊ को 6 से भी कम रनरेट की जरुरत थी। हालाँकि इसके बाद गुजरात ने अपनी गेंदबाजी को और बेहतर किया और लखनऊ को मुश्किल में डाला।

अंतिम ओवर का खेल

मैच के अंतिम ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 12 रनों की जरुरत थी, और मोहित शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे। यहाँ पहली गेंद पर 2 रन बने लेकिन दूसरी ही गेंद पर केएल राहुल कैच आउट हो गए। इसके बाद स्टॉइनिस भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद आयुष बदोनी रनआउट हुए और फिर दीपक हूडा भी अगली गेंद पर रनआउट हो गए। लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट खोने से लखनऊ यह जीता हुआ मुकाबला भी हार गई।

Cric AMP · Quick view
View full