“अगर कोच के बराबर सैलरी मिले तो…!” Harbhajan Singh और वीरेन्द्र सहवाग बन सकते है चीफ सिलेक्टर, BCCI के सामने रखी यह शर्त

Harbhajan Singh: हाल ही में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर चेतना शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब उनके स्थान पर टीम में नया सिलेक्टर चुना जायेगा। हर कोई यह जानना चाहता है, कि अब चेतन शर्मा के स्थान पर चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर [...]

By ·

Harbhajan Singh: हाल ही में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर चेतना शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अब उनके स्थान पर टीम में नया सिलेक्टर चुना जायेगा। हर कोई यह जानना चाहता है, कि अब चेतन शर्मा के स्थान पर चीफ सिलेक्टर की कुर्सी पर कौन बैठेगा? भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने इस कुर्सी के लिए BCCI के सामने एक शर्त रख दी है। आइये जानते है…

Harbhajan Singh बन सकते है चीफ सिलेक्टर

भारतीय टीम के लिए 5 मेंबर्स की सिलेक्शन कमेटी होती है जिसमे चेतन शर्मा चीफ सिलेक्टर थे। फिलहाल यह कमेटी बिना चीफ के ही संचालित की जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाजी वीरेन्द्र सहवाग और पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह इस पद की रेस में सबसे आगे चल रहे है।

हरभजन सिंह ने इसके लिए हाल ही एक इंटरव्यू दिया था और चीफ सिलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की है। इसके बारे में बात करते हुए इन्होने कहा की, “अगर कोच और सिलेक्टर को समान वेतन मिलता है तो क्यों नहीं? कोच हर समय टीम के साथ रहता है तो टीम का सिलेक्शन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”

BCCI के सामने रखी यह शर्त

आपको बता दे की भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ को इस समय सालाना 7 करोड़ रूपये की सैलरी मिल रही है। वही सिलेक्शन कमेटी के प्रमुख को सिर्फ 1 करोड़ रूपये की सालाना सैलरी मिलती है। हरभजन का कहना है की अगर उन्हें कोच के समान सैलरी मिलती है तो वह इस पद पर बैठने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full