“मैं मुक्का मारना पसंद करता हूँ…! गुजरात की जीत के बाद घमंड में आये Hardik Pandya, दिया बेतुका बयान
Hardik Pandya: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के अंदर आईपीएल 2023 का बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हार्दिक पांडे की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहले ग
Hardik Pandya: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के अंदर आईपीएल 2023 का बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। हार्दिक पांडे की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 162 रन बनाए। गुजरात टाइटंस आईपीएल की एक तगड़ी टीम मानी जाती है जिसके लिए 163 रन का लक्ष्य हासिल करना मामूली बात है। ऐसे में गुजरात की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
गुजरात की जीत के बाद आया Hardik Pandya का बयान
अरुण जेटली स्टेडियम के अंदर गुजरात ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या काफी ज्यादा खुश नजर आए। उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि, “शुरुआत में बहुत अजीब था, लेकिन ठीक-ठाक पता नहीं क्या हो रहा था, लेकिन पावर प्ले के अंदर 15 से 20 रन ज्यादा दे दिए, लेकिन बाद में गेंदबाजों ने वापसी की है वह बहुत ही शानदार था।”
जब हार्दिक पांड्या से उनकी कप्तानी के तरीके के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि, “मैं अपनी सहज प्रवृत्ति के साथ मैदान पर उतरता हूं और खुद का समर्थन करता हूं, मैं कुछ ज्यादा सोचने की बजाय अपने फैसले का समर्थन करता हूं और पंच लेने की बजाय पहले मक्का मारता हूं, हम सभी खिलाड़ियों को इस खेल का आनंद लेने के लिए कहते हैं और सही निर्णय लेने में एक दूसरे की मदद करते हैं।”
यह भी पढ़े – VIDEO: बैसाखी पर चलकर दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने पहुंचे Rishabh Pant, हाथ लगी निराशा