“जीना मुश्किल कर दिया…!” हाथ से फिसलता मैच जीतने के बाद घमंड में आये Hardik Pandya! दिया हैरान कर देने वाला बयान

Hardik Pandya: इस साल के आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने अपनी चौथी जीत हासिल कर ली है। इस बार के आईपीएल के तीसरे मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक तरीके से हराया है। गुजरात टाइटंस ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 135 रन ही बना पाई। इसके बाद लखनऊ [...]

By ·

Hardik Pandya: इस साल के आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने अपनी चौथी जीत हासिल कर ली है। इस बार के आईपीएल के तीसरे मुकाबले के अंदर गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक तरीके से हराया है। गुजरात टाइटंस ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 135 रन ही बना पाई। इसके बाद लखनऊ की टीम ने दूसरी पारी में 136 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 128 रन ही बना सकी और 7 रनों से हार गई। लखनऊ की टीम इस मैच के दौरान जीत के बहुत करीब थी। कप्तान केएल राहुल कल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की खतरनाक गेंदबाजी के कारण उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। जीत के बाद हार्दिक पांड्या एक अलग ही घमंड में नजर आए।

Hardik Pandya का घमंड

गुजरात टाइटंस की टीम ने लखनऊ की टीम को हराकर 2 अंक हासिल कर लिए हैं। इस जीत के बाद हार्दिक पांड्या और उसकी टीम के खिलाड़ियों ने एक बेतुका बयान दिया। जीत के बाद हार्दिक पांडे ने कहा कि,

हमारी टीम एक चैंपियंस टीम है। हमने पिछले साल आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। लखनऊ की टीम के विकेट मिलने के बाद मैच का माहौल ही बदल गया। आपको अपने परिणामों से संतुष्ट होना पड़ेगा। यह बहुत अच्छा एहसास है। जिस तरह से हमारी टीम के विकेट चल रहे थे हम 10 रन और अधिक बना सकते थे। लेकिन लखनऊ की अच्छी गेंदबाजी ने हमारा जीना मुश्किल कर दिया। विकेट की वजह से बल्लेबाज लय हासिल नहीं कर पाए। जब लखनऊ को 30 गेंदों में 30 रन की जरूरत थी तो मुझे लगा कि वह हमसे आगे हैं। लेकिन इसके बाद 4 ओवर में जब उनको 27 रन चाहिए थे तो मुझे लगा कि वे दबाव में है।

यह भी पढ़े – “स्टंप उखाड़ दूँ जब मन करे…!” Arshdeep Singh ने 2 बार तोड़ दिए स्टंप, सोशल मीडिया पर बंधे तारीफों के पुल

Cric AMP · Quick view
View full