Hardik Pandya निकले एमएस धोनी और रोहित शर्मा से भी आगे, बने भारत के नंबर 1 क्रिकेट कैप्टेन

Hardik Pandya: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की टी20 सीरीज हाल ही में समाप्त हुई है। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने अंतिम मुकाबला 168 रन के भारी भरकम अंतर से जीता। इतने बड़े [...]

By ·

Hardik Pandya: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की टी20 सीरीज हाल ही में समाप्त हुई है। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने अंतिम मुकाबला 168 रन के भारी भरकम अंतर से जीता। इतने बड़े अंतर की जीत के साथ ही एक रिकॉर्ड ऐसा बन गया जिसमे हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा और धोनी जैसे कप्तानो को भी पीछे छोड़ दिया।

Hardik Pandya बने नंबर 1

टी20 के अन्दर सबसे ज्यादा अंतर के साथ जीत दर्ज करके हार्दिक पांड्या ने इतिहास रच दिया है। इतने बड़े अंतर से विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी ने भी भारतीय टीम को जीत नहीं दिलवाई है। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा बार भारतीय टीम को 80 रन से ज्यादा मार्जिन के साथ जीत दिलवाई है। रोहित शर्मा ने यह कारनामा सिर्फ 2 बार किया था। जबकि विराट कोहली, केएल राहुल, धोनी और रिषभ पंत यह कारनामा 1 बार कर चुके है। जबकि हार्दिक पांड्या यह कारनामा 3 बार चुके है।

रोहित शर्मा से वर्क लोड कम करने के लिए हार्दिक पांड्या को टी20 की कप्तानी दी गई। इन्होने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर 3 – 0 जीत दिलवाई। इससे पहले आईपीएल में पहली बार खेली गुजरात टाइटन की टीम को अपनी कप्तानी में विनर बनाया। हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टी20 में नंबर 1 टीम बना दिया है। बात करे भारतीय टीम की तो जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full