“इसमें तो स्टार्क की आत्मा घुस गई…!” Hardik Pandya ने 11 बॉल पर 3 विकेट लेकर तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर, फैंस ने दिया सोशल मीडिया पर जोरदार रिएक्शन

Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला आज चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच के अंदर सभी भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के ऑलराउंड

By ·

Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला आज चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच के अंदर सभी भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 11 बॉल पर ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट झटक लिए। इतना ही नहीं इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और शुन्य पर आउट कर दिया।

Hardik Pandya की घातक गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 68 रन के स्कोर पर गिरा। ट्रेविस हेड 33 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। उसके बाद मैदान पर आए स्टीव स्मिथ हार्दिक पांड्या की बॉल को समझने की कोशिश में तीसरी ही बॉल पर आउट हो गए। इनको खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया गया। उसके बाद अपना अर्धशतक पूरा करने के नजदीक आए मिचेल मार्श हार्दिक पांड्या का शिकार बने। तेज गति की बॉल पर मिचेल मार्श बोल्ड हो गए।

हार्दिक पांड्या ने यह विकेट लेने का सिलसिला शुरू किया और सिर्फ 11 बॉल के अंदर तीनों विकेट झटक लिए। ट्विटर के ऊपर हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। फैंस इस भारतीय ऑलराउंडर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस समय ऑस्ट्रेलिया के 21 ओवर में 112 रन 3 विकेट के नुकसान पर हो गए हैं।

आइए एक नजर डालते हैं कुछ वायरल ट्वीट्स पर

यह भी पढ़े –

Cric AMP · Quick view
View full