अभिनव ने छोड़ा आसान कैच, तो Hardik Pandya हुए गुस्से से लाल

Hardik Pandya की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने शनिवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला। इस मुकाबले में गुजरात ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली, और इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में 12 अंको के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। हालाँकि इस शानदार प्रदर्शन [..

By ·

Hardik Pandya की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने शनिवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला। इस मुकाबले में गुजरात ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली, और इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में 12 अंको के साथ पहले स्थान पर आ गए हैं। हालाँकि इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी कप्तान हार्दिक पांड्या इस मुकाबला में काफी गुस्से में नजर आये। हार्दिक अपनी ही टीम के खिलाड़ियों से खराब फील्डिंग के चलते गुस्सा हैं।

Hardik Pandya को आया गुस्सा

दरअसल यह घटना मैच के दूसरे ही ओवर की हैं, जब कप्तान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान एन जगदीशन बल्लेबाजी कर रहे थे, और पहले ही ओवर में 2 चौके लगा चुके थे। उन्होंने ओवर की अंतिम गेंद पर भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, और गेंद सीधी बाउंड्री पर खड़े अभिनव मनोहर के पास गई। हालाँकि इस दौरान उनका ध्यान गेंद की तरफ नहीं था, जिसके चलते कैच छुटा और चौका भी गया। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद गुस्से में नजर आये।

गुजरात की तूफानी बल्लेबाजी

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके जवाब में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 ओवर में 179 रन बनाए। इस दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज 81 रनों के साथ टीम के सर्वाधिक स्कोरर रहे। वहीँ गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने 3 और जोशुआ लिटिल ने 2 विकेट ली।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात को शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। गिल ने इस मुकाबले में 35 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। अंत में विजय शंकर ने 24 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

Cric AMP · Quick view
View full