Hardik Pandya की हँसी देख गुस्से से लाल हुए स्टॉइनिस, लाइव मैच में गेंद से करने लगा हमला, देखें वीडियो
Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते यह जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी गयी। उन्होंने अपनी काबिलियत साबित करते हुए इ
Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते यह जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी गयी। उन्होंने अपनी काबिलियत साबित करते हुए इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया, और सीरीज में 1-0 से बढ़त भी हासिल कर ली। हालाँकि मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब ऑस्ट्रलिया के गेंदबाज मार्कस स्टॉइनिस उन पर गुस्सा हो गए थे, और हार्दिक चोटिल भी हो सकते थे।
भारत ने 5 विकेट से जीता साँसे रोक देने वाला मैच
इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी बेहद मजबूत रही, और एक समय वह 20 ओवर में 130 रन बना चुके थे, सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर। उनकी तरफ से मिचल मार्श ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली। हालाँकि इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका और पूरी टीम सिर्फ 188 रनों पर सिमट गई। इस दौरान भारत की तरफ से शमी और सिराज ने 3-3, जबकि रवीन्द्र जडेजा ने 2 विकेट झटके।
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उन्होंने अपने 4 विकेट सिर्फ 39 रनों पर गवां दिए थे। हालाँकि इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की केएल राहुल के साथ साझेदारी और फिर रवीन्द्र जडेजा की नाबाद पारी ने भारतीय टीम को जीत दिलाई। इस दौरान केएल राहुल 75 और रवीन्द्र जडेजा 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
Hardik Pandya और स्टॉइनिस के बीच हुई झड़प
— Cricbaaz (@cricbaaz21) March 17, 2023
इस मुकाबले में एक ऐसा पल भी देखने को मिला, जब लाइव मैच में स्टॉइनिस ने लगभग हार्दिक पर हमला ही कर दिया था। यह भारतीय पारी का 18वां ओवर था। इस ओवर की चौथी गेंद को हार्दिक ने सामने की तरफ खेला, जो सीधी गेंदबाज के हाथ में गई। स्टॉइनिस ने इस दौरान गुस्से से रनआउट की कोशिश की लेकिन हार्दिक ने हंसकर इग्नोर कर दिया। बाद में इस गेंद को नोबॉल करार दिया गया। इस पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।