Hardik Pandya ने दिए क्रिकेट से सन्यास के संकेत, बयान देकर मचाई खलबली
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक बयान देकर सनसनी फैला दी है। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हुई है। भारत ने यह सीरीज हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2-1 से जीत ली है। हार्दिक पांड्या को सीरीज में शानदार [
Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक बयान देकर सनसनी फैला दी है। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में 3 मैचों की टी20 सीरीज समाप्त हुई है। भारत ने यह सीरीज हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2-1 से जीत ली है। हार्दिक पांड्या को सीरीज में शानदार प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ़ द सीरीज भी चुना गया है। हार्दिक पांड्या एक आलराउंडर खिलाड़ी है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी के रूप में टीम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। हाल ही में इन्होने कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है।
टी20 से सन्यास ले सकते है Hardik Pandya
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आखिरी टी20 मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर अपने प्लान के बारे में जानकारी दी है। हार्दिक पांड्या ने बात करते हुए कहा की, “मैं अभी सफेद बॉल की क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित करने जा रहा हूँ जो की बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योकि अभी समय भी सही है और शरीर भी ठीक है।”
हार्दिक पांड्या वाइट बॉल क्रिकेट पर इसलिए फोकस करना चाहते है क्योकि इस फॉर्मेट में खिलाड़ी को हमेशा से ही ज्यादा इम्पोर्टेंस दी जाती है। खिलाड़ी अक्सर ही ऐसा करने लगे है की क्रिकेट के किसी एक प्रारूप में खुद को स्पेशलिस्ट बना लेते है। उसी वजह से क्रिकेट बोर्ड भी उन्हें उसी प्रारूप में खेलनी अनुमति देता है।
टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या ने 11 मैच खेलकर 31.29 की औसत से 532 रन बनाये है। गेंदबाजी में इन्होने 11 मैच में 17 विकेट लिए है। इससे पता चलता है की हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा रूचि नहीं रखते है। ऐसे में हमें जल्द ही टेस्ट क्रिकेट से इनके सन्यास की खबर सुनने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े: