WATCH: 4,6,6 लगाकर Hardik Pandya ने उडाये रवि बिश्नोई के होश, वायरल हुआ वीडियो

Hardik Pandya की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स आज इस सीजन अपना छठा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में ही खेल रही हैं। इस मुकाबले में अब तक मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा हैं। लेकिन, इसके साथ ही गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या भी अब अपनी फॉर्म

By ·

Hardik Pandya की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स आज इस सीजन अपना छठा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में ही खेल रही हैं। इस मुकाबले में अब तक मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा हैं। लेकिन, इसके साथ ही गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या भी अब अपनी फॉर्म में लौट आये हैं। इसके साथ ही हार्दिक ने इस सीजन अपनी पहली फिफ्टी भी लगा दी हैं।

Hardik Pandya की तूफानी बल्लेबाजी

हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में मात्र 50 गेंदों में 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके साथ ही वह टीम के सर्वाधिक स्कोरर भी रहे। अपनी इस पारी के दौरान हार्दिक ने 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए। हालाँकि एक समय वह भी इस बल्लेबाजी में काफी संघर्ष कर रहे थे। हालाँकि इसके बाद उन्होंने रवि बिश्नोई को अपना शिकार बनाया। 18वें ओवर में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने 4,6,6 जड़ दिए। इस ओवर में कुल 19 रन बने, जिसके बाद बिश्नोई का मुंह उतरा हुआ नजर आया।

LSG का दबदबा

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो हार्दिक पांड्या की फिफ्टी के बावजूद इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का दबदबा रहा। पहली पारी में रिद्धिमान साहा ने भी 47 रनों की पारी खेली लेकिन गुजरात पहली पारी में सिर्फ 135 रन ही बना सकी। वहीँ लखनऊ की तरफ से क्रुनाल पांड्या और मार्कस स्टॉइनिस को 2-2 विकेट मिले।

Cric AMP · Quick view
View full