Hardik Pandya के छक्के ने याद दिलाई नारायण को नानी, तो सर पकड़कर बैठी चीयरलीडर्स

Hardik Pandya की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने शनिवार को ईडन गार्ड़न्स के मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेला। इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीजन की सबसे सफल टीम बन गई हैं। गुजरात की इस सीजन यह छठी जीत हैं, जिसके चलते अब [..

By ·

Hardik Pandya की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने शनिवार को ईडन गार्ड़न्स के मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेला। इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीजन की सबसे सफल टीम बन गई हैं। गुजरात की इस सीजन यह छठी जीत हैं, जिसके चलते अब 12 अंको के साथ वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँच गए हैं। इस मुकाबले में विजय शंकर ने जीत में अहम योगदान दिया, लेकिन चर्चे इस समय हार्दिक पांड्या के अधिक हैं।

Hardik Pandya का तूफानी छक्का

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी में महंगे साबित हुए। यहाँ तक की बल्लेबाजी में भी उन्होंने 20 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाये। हालाँकि अपनी इस छोटी पारी के दौरान उन्होंने सुनील नारायण को एक बेहतरीन छक्का लगाया। यह छक्का इतना शानदार था कि कोलकाता नाईट राइडर्स की चीयरलीडर्स भी इस दौरान अपना सर पकडे नजर आई। इस छक्के का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

गुजरात टाइटन्स की शानदार जीत

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 का टोटल बनाया था। इस दौरान गुरबाज ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 49 रनों की पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दी। इसके बाद डेविड मिलर ने नाबाद 32 और विजय शंकर ने नाबाद 51 रनों की पारी खेलकर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

Cric AMP · Quick view
View full