Hardik Pandya को हुआ कप्तानी का घमंड, लाइव मैच में Virat Kohli की कर डाली बेइज्जती, पूरी टीम के सामने किया इग्नोर
Hardik Pandya को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले मैच के लिए कप्तान बनाया गया था। हार्दिक ने इस मुकाबले में खुद को एक बेहतरीन कप्तान साबित भी किया, और भारतीय टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। हालाँकि इस दौरान उन्होंने एक ऐसी हरकत भी कर डाली, [...]
Hardik Pandya को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले मैच के लिए कप्तान बनाया गया था। हार्दिक ने इस मुकाबले में खुद को एक बेहतरीन कप्तान साबित भी किया, और भारतीय टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। हालाँकि इस दौरान उन्होंने एक ऐसी हरकत भी कर डाली, जिससे फैंस बहोत ज्यादा नाराज नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने लाइव मैच में विराट कोहली की बेइज्जती कर डाली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त
भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज का पहले मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए थे। इस दौरान भारत की तरफ से मोहम्मद शमी और सिराज ने 3-3 विकेट झटके जबकि जडेजा को 2 विकेट मिले।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम का टॉप आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। हालाँकि केएल राहुल और रवीन्द्र जडेजा की नाबाद पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने यह मुकाबला जीत लिया। इस दौरान राहुल ने 75 और जडेजा ने 45 रन बनाए।
Hardik Pandya को हुआ कप्तानी का घमंड
Hardik Pandya ignoring Virat Kohli 🤣🤣🤣https://t.co/CMqwQCOAwT
— Immy|| 🇮🇳 (@TotallyImro45) March 17, 2023
इस मुकाबले के दौरान एक समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का कोई विकेट नहीं ले पा रही थी। ऐसे में जब कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुलदीप यादव को गेंद थमाई और कुछ सलाह देने लगे। तब पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी मदद की कोशिश की। लेकिन हार्दिक ने उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर दिया, और फील्डिंग करने चले गए। यह घटना अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: “मुझे फेल कप्तान माना गया…” Virat Kohli ने किया खुलासा, इस कारण BCCI ने छीनी कप्तानी