Hardik Pandya बना रहे हैं Sholay 2, धोनी के साथ सामने आई अनदेखी तस्वीरें
Hardik Pandya इस समय भारतीय टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। हार्दिक को लगातार उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टी20 टीम का रेगुलर कप्तान भी बना दिया गया हैं। हालाँकि हार्दिक ने कुछ सालों पहले तक कभी कप्तानी नहीं की थी, लेकिन उन्हें यह कप्तानी की खूबी कहाँ से मिलती हैं, सब
Hardik Pandya इस समय भारतीय टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। हार्दिक को लगातार उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टी20 टीम का रेगुलर कप्तान भी बना दिया गया हैं। हालाँकि हार्दिक ने कुछ सालों पहले तक कभी कप्तानी नहीं की थी, लेकिन उन्हें यह कप्तानी की खूबी कहाँ से मिलती हैं, सब जानते हैं।
हार्दिक पंड्या पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सबसे अजीज दोस्तों में से एक हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता हैं, वह धोनी से मिले बिना नहीं रहते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हार्दिक एक बार फिर धोनी से मिलने पहुंचे और तस्वीरें फैंस के साथ साझा की।
Hardik Pandya और धोनी बना रहे हैं Sholay 2-
Sholay 2 coming soon 😉 pic.twitter.com/WixkPuBHg0
— hardik pandya (@hardikpandya7) January 26, 2023
हार्दिक पांड्या और धोनी इन तस्वीरों में जय-वीरू बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने शोले फिल्म की प्रसिद्ध बाइक पर बैठकर फोटो क्लिक की हैं, जहाँ हार्दिक ड्राइव कर रहे हैं और धोनी साथ बैठे हैं। हार्दिक ने इसके साथ ही इन तस्वीरों को कैप्शन दिया कि, “शोले 2 जल्द आ रही हैं।” हालाँकि यह सिर्फ उनकी तरफ से एक मजाक था।
Hardik Pandya बने कप्तान–
हार्दिक जल्द ही हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आयेंगे। इससे पहले वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस सीरीज के दौरान उन्होंने तीन मैचों में 82 रन बनाए और 4 विकेट भी हासिल किये।
यह भी पढ़ें: