Axar Patel का एक हाथ वाला छक्का देख उड़े हार्दिक पांड्या के होश, वायरल हुआ वीडियो
Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज सीजन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेल रही हैं। यह एक घरेलु मुकाबला हैं, जिसमे फैंस को दिल्ली की टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालाँकि हुआ इसका उलट और गुजरात के गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स पर पूरी तरह से हावी नजर आये। इस मुश्कि
Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज सीजन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेल रही हैं। यह एक घरेलु मुकाबला हैं, जिसमे फैंस को दिल्ली की टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालाँकि हुआ इसका उलट और गुजरात के गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स पर पूरी तरह से हावी नजर आये। इस मुश्किल घडी के बीच दिल्ली के संकटमोचक अक्षर पटेल बने।
Axar Patel ने बचाई दिल्ली कैपिटल्स की लाज
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सभी बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आ रहे थे। आलम यह था कि कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी तक नहीं बना सका। टीम की शुरुआत भी बेहद ख़राब थी, पृथ्वी शॉ और मार्श सस्ते में निपट गए थे, जबकि कप्तान वॉर्नर ने 32 गेंदों में 37 रनों की कमजोर पारी खेली।
एक समय दिल्ली की टीम 101 रनों पर 5 विकेट खो चुकी थी। ऐसे में अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी की कमान संभाली। उन्होंने मात्र 22 गेंदों में 36 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के भी जड़े और टीम का स्कोर 162 तक पहुंचाया।
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 4, 2023
इस दौरान अंतिम ओवर में जब टीम को तेजी से रन बनाने थे, तब अक्षर पटेल ने ओवर की पहली ही गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ दिया। यह छक्का इतना बेहतरीन था कि हार्दिक पांड्या भी हैरान नजर आये। हालाँकि कुछ गेंद बाद ही मोहम्मद शमी ने अक्षर पटेल को आउट डेविड मिलर के हाथों कैच आउट करवा दिया।