VIDEO: कप्तान होने का Hardik Pandya ने दिखाया रोब, स्लो ओवर रेट पर सीनियर खिलाड़ी को लगाईं फटकार

Hardik Pandya की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने गुरुवार को इस सीजन अपना चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली के मैदान पर खेला। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में वापसी की, लेकिन टीम की जीत में वह अधिक योगदान नहीं दे पाए। उल्टा मैन ऑफ़ द मैच जीतने वाले

By ·

Hardik Pandya की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने गुरुवार को इस सीजन अपना चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली के मैदान पर खेला। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में वापसी की, लेकिन टीम की जीत में वह अधिक योगदान नहीं दे पाए। उल्टा मैन ऑफ़ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी को ही वह लाइव मैच में फटकार लगाते नजर आये।

Gujarat Titans ने 6 विकेट से जीता मैच

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल इस पिच पर पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 153 रन ही बना सकी। इस दौरान पहले तीन मैचों में अर्द्धशतक लगा चुके कप्तान शिखर धवन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब किंग्स की तरफ से इस पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मैथ्यू शोर्ट थे, जिन्होंने 36 रनों की पारी खेली। इस दौरान गुजरात की तरफ से सर्वाधिक 2 विकेट मोहित शर्मा ने झटके।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स ने 1 गेंद शेष रहते इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। इस दौरान रिद्धिमान साहा ने 30 और शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान शुभमन ने 1 छक्का और 7 चौके लगाए।

Hardik Pandya ने मोहित शर्मा को लगाईं फटकार

दरअसल इस मुकाबला में पहली पारी के दौरान गुजरात टाइटन्स की टीम पहले ही निर्धारित समय से पीछे चल रही थी। पारी के अंतिम ओवर के दौरान डीप कवर में फील्डिंग कर रहे मोहित शर्मा अपने स्थान से हटकर खड़े, थे जिसके कारण कप्तान हार्दिक पांड्या उनके ऊपर भड़के हुए नजर आये, और उन्हें सही स्थान पर जाने की सलाह दी। इस दौरान कैमरे पर वह मोहित शर्मा को गाली देते भी प्रतीत हो रहे थे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

Cric AMP · Quick view
View full