“मैं पूरी तरफ फिट नहीं हूं”, Hardik Pandya का वनडे सीरीज से पहले बड़ा बयान, मुश्किल में पड़ी भारतीय टीम

Hardik Pandya भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से शुरू हो वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। साथ ही साथ रोहित शर्मा पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में उन्हें कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा गया हैं। ऐसे में इस सीरीज से पहले हाल ही में BCCI के द्वारा [...]

By ·

Hardik Pandya भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से शुरू हो वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। साथ ही साथ रोहित शर्मा पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में उन्हें कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा गया हैं। ऐसे में इस सीरीज से पहले हाल ही में BCCI के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गयी। इसी दौरान हार्दिक पंड्या ने अपनी फिटनेस से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसे जानकार सब लोग हैरान हैं।

Hardik Pandya ने खुद को बताया अनफिट

हार्दिक पांड्या कुछ साल पहले काफी लम्बे समय तक चोट के चलते बाहर रहे थे। इस दौरान उनकी सर्जरी भी हुई। भारतीय टीम में वापसी करने के बाद उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा हैं। ऐसे में उन्हें टी20 में भारतीय टीम का निरंतर कप्तान भी बना दिया गया हैं। वहीँ वनडे में भी उन्हें आने वाले समय के कप्तान के रूप में देखा जा रहा हैं। हालाँकि बावजूद इसके उन्हें टेस्ट टीम में कभी मौका नहीं मिलता हैं।

हार्दिक ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2018 में खेला था। शायद इसके बाद वह कभी यह फोर्मेट खेल नजर भी नहीं आयेंगे। यह बात खुद हार्दिक पंड्या ने इंटरव्यू के दौरान कही हैं। यहाँ तक की हार्दिक पांड्या खुद WTC का फाइनल तक नहीं खेलना चाहते हैं।

“मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए सहीं नहीं हूँ। मैं बेशक एक मजबूत व्यक्ति हूँ, लेकिन टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए मैंने इसका 10 प्रतिशत भी नहीं किया हैं। ऐसे में मेरा WTC के फाइनल में जाना और किसी की जगह लेना सही नहीं हैं। अगर मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना हैं, तो उसके लिए मेह्न्तर करनी होगी और अपना स्थान पाना होगा। ऐसे में मैं WTC फाइनल या टेस्ट क्रिकेट में आने वाले सीरीज के लिए तब तक उपलब्ध नहीं हूँ, जब तक मुझे नहीं लगता में अपना स्थान हासिल कर सकता हूँ,” Hardik Pandya ने इस इंटरव्यू में कहा।

Cric AMP · Quick view
View full