Hardik Pandya कर रहे हैं दूसरी शादी! 1 बच्चे का पिता होने के बावजूद इस दिन लेंगे सात फेरे
Hardik Pandya बेशक इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, इसी बीच उन्होंने चर्चाओं में आने का दूसरा तरीका पा ही लिया हैं। टी20 में भारतीय टीम के कप्तान बन चुके हार्दिक पंडया अब दूसरी शादी कर रहे हैं। इन चर्चाओं के बाद वह काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में
Hardik Pandya बेशक इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, इसी बीच उन्होंने चर्चाओं में आने का दूसरा तरीका पा ही लिया हैं। टी20 में भारतीय टीम के कप्तान बन चुके हार्दिक पंडया अब दूसरी शादी कर रहे हैं। इन चर्चाओं के बाद वह काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में हैं, क्योंकि उनका पहले से एक बच्चा हैं।
वैलेंटाइन डे को होगी शादी
दरअसल हार्दिक पंड्या अपनी असल पत्नी नताशा स्टानकोविक से ही दोबारा शादी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह ग्रैंड शादी 14 फरवरी को उदयपुर, राजस्थान में होगी। इस शादी का कार्यक्रम 13 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब से सभी रश्में पूरी की जायेगी।
Hardik Pandya क्यों को कर रहे हैं दूसरी शादी
हार्दिक पंड्या ने 31 मई 2020 को नताशा से शादी की थी। इस दौरान उन्होंने कोई भी शादी का प्रोग्राम न करके, सिर्फ कोर्ट में खुद को आधिकारिक रूप से कपल घोषित किया था। ऐसे में हार्दिक पंड्या चाहते हैं कि उनकी शादी में बाकी रह रहे सभी हिंदू रीति-रिवाजों को पूरा किया जाए।
हार्दिक पंड्या को जाहिर तौर पर इससे पहले इसके लिए समय नहीं मिला था। पहले चोट के चलते वह लम्बे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। इसके बाद उनके बेटे की जिम्मेदारी और क्रिकेट में वापसी ने उनको काफी व्यस्त रखा। ऐसे में मौका मिलने पर वह अपनी इच्छा को पूरा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: