लाइव मैच में अन्दर घुस गया Hardik Pandya का हमशक्ल, सूर्यकुमार यादव के साथ करने लगा मस्ती, शक्ल देखकर दर्शक हुए कंफ्यूज
Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में दूसरे टेस्ट मैच के अंदर भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत दो मैच जीतकर आगे चल रही है। ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम यह सीरीज आसानी से जीत लेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल [...]
Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में दूसरे टेस्ट मैच के अंदर भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत दो मैच जीतकर आगे चल रही है। ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम यह सीरीज आसानी से जीत लेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को चार में से तीन मैच जीतना जरूरी था। ऐसे में भारतीय टीम दो मैच जीतकर लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान हार्दिक पांड्या का हमशक्ल अचानक ड्रेसिंग रूम में आ पहुंचा जिस की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में दूसरे टेस्ट मैच के अंदर जबरदस्त मैच देखने को मिला। अब तक हुए दोनों मुकाबलों में तीसरे दिन ही मैच समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 113 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाज रविंद्र जडेजा और अश्विन के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम पस्त नजर आई। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ड्रेसिंग रूम में नजर आये Hardik Pandya
इस मैच के दौरान कई बार ड्रेसिंग रूम में हार्दिक पांड्या के हमशक्ल को दिखाया गया। ऐसा लग रहा था कि हार्दिक पांड्या ही है, लेकिन वायरल तस्वीरों में नजर आ रहा व्यक्ति हार्दिक पांड्या नहीं है बल्कि टीम इंडिया की फील्डिंग कोच टी दिलीप है। देखने में ऐसा लग रहा है कि हार्दिक पांड्या ही है जिसकी वजह से फैंस ने जब इन्हें देखा तो धोखा खा गए।
यह भी पढ़े: