Harmanpreet Kaur ने WPL के पहले ही दिन बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी
Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहले मुकाबले के साथ शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया। टॉस जीतने के बाद गुजरात की कप्तान बेथ मूनी ने मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए पहले इन
Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहले मुकाबले के साथ शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया। टॉस जीतने के बाद गुजरात की कप्तान बेथ मूनी ने मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए पहले इनवाइट किया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत भले ही कुछ खास नहीं रही, लेकिन उसके बाद मैदान पर हमें एक से बढ़कर एक जबरदस्त पारियां देखने को मिली। पहले हैली मैथ्यूज ने 31 गेंदों पर 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस महिला आईपीएल का पहला छक्का भी लगाया।
Harmanpreet Kaur ने लूटी महफिल
इस मैच के अंदर सबके आकर्षण का केंद्र हरमनप्रीत कौर की पारी रही, जिन्होंने आईपीएल का पहला अर्द्धशतक लगाया और 30 गेंदों पर ताबड़तोड़ 65 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए और इस दौरान उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
हरमनप्रीत कौर ने मुंबई इंडियंस की पारी के 15 ओवर में चौके लगाने का सिलसिला शुरू किया जो 16वें ओवर में लगातार सात चौके पूरे होने पर रुका। T20 क्रिकेट के इतिहास में लगातार 7 गेंदों पर 7 चौके लगाने का विश्व रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम हो गया है।
चाहे पुरुष क्रिकेट हो, अथवा महिला क्रिकेट, आज तक कोई भी बल्लेबाज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाया है। हरमनप्रीत कौर ने T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा पहली बार किया है। पुरुष क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और भारत के पृथ्वी शॉ ने T20 क्रिकेट में लगातार छह गेंदों पर छह चौके लगाने का कारनामा अपने नाम किया है।