Harmanpreet टॉस के दौरान विपक्षी कप्तान पर हुई गुस्सा, वायरल हुआ वीडियो

Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं। इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक बेहतरीन साबित हुई हैं। उन्होंने अपने पहले तीनो में मैचों में शानदार जीत दर्ज की हैं। हालाँकि इस मैच में उन्हें टॉस जीतने का म

By ·

Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं। इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक बेहतरीन साबित हुई हैं। उन्होंने अपने पहले तीनो में मैचों में शानदार जीत दर्ज की हैं। हालाँकि इस मैच में उन्हें टॉस जीतने का मौका नहीं मिला और यूपी की कप्तान एलिसे हिली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Harmanpreet Kaur हुई एलिसे हिली पर गुस्सा

इस मैच में टॉस के दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी गुस्से में नजर आई। हरमनप्रीत टॉस के दौरान एकदम गुस्से में नजर आ रही थी। यहाँ तक की टॉस के बाद जब हाथ मिलाया जाता हैं, तो भी हरमनप्रीत ने एलिसे हिली की तरफ देखा भी नहीं। वहीँ एलिसे हिली भी हरमनप्रीत के इस बर्ताव से वाकिफ थी और इस दौरान काफी निराश नजर आई। टॉस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

दरअसल दोनों खिलाडियों के बीच यह अनबन इस टूर्नामेंट से पहले से ही हैं। महिला विश्वकप 2023 के दौरान भारतीय टीम ने अपना सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में भारत के लिए सर्वाधिक 52 रन बनाने वाली हरमनप्रीत, जमीन पर बैट अटकने की वजह से रनआउट हो गयी थी। ऐसे में जिस मुकाबले में भारत आसानी से जीत रहा था, उसमे उन्हें 5 रनों से हारना पड़ा।

इस मुकाबले के बाद हरमनप्रीत का रनआउट काफी चर्चा में रहा। इस दौरान यह खबर भी सामने आई कि हरमनप्रीत उस मुकाबले में खराब तबियत के बावजूद खेल रही थी। लेकिन यह जानने के बाद भी एलिस हिली ने बयान दिया कि हरमनप्रीत मैदान पर पूरे कमिटमेंट से नहीं खेल रही थी। हिली के इस बयान के बाद से ही दोनों खिलाड़ी अब एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं।

Cric AMP · Quick view
View full