Harmanpreet Kaur ने जीत के बाद युवा खिलाड़ियों को सौंपी ट्रॉफी, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
Harmanpreet Kaur का नाम महिला प्रीमियर लीग का उस समय स्वर्णिम इतिहास बन गया, जब मुंबई इंडियंस इस सीजन की विजेता बनी। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात देकर WPL 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की और टूर्नामेंट की पहली चैंपियन बनी। इस दौरान जीत के जश्न में टीम [.
Harmanpreet Kaur का नाम महिला प्रीमियर लीग का उस समय स्वर्णिम इतिहास बन गया, जब मुंबई इंडियंस इस सीजन की विजेता बनी। मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात देकर WPL 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की और टूर्नामेंट की पहली चैंपियन बनी। इस दौरान जीत के जश्न में टीम के सभी खिलाड़ी ख़ुशी से झूम उठे। पर इसी बीच कप्तान हरमनप्रीत कौर की इस एक हरकत ने फैंस का दिल जीत लिया।
Harmanpreet Kaur ने युवा खिलाड़ियों को सौंपी ट्रॉफी
मैच के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और जय शाह ने कप्तान हरमनप्रीत को ट्रॉफी सौंपी। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ जाकर इस ट्रॉफी का जश्न मनाया। हालाँकि जब टीम के साथ ट्रॉफी की फोटो खिंचने की बारी आई, तब हरमनप्रीत ने यह ट्रॉफी युवा खिलाड़ियों के हाथों में सौंप दी। इस दौरान वह खुद टीम के एकदम बगल में जाकर खड़ी हो गई। जबकि इस दौरान नीता अंबानी भी टीम के बीच में खड़ी थी। हरमनप्रीत कौर की इस हरकत ने अब फैंस का दिल जीत लिया हैं।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦! 🏆@mipaltan captain @ImHarmanpreet receives the #TATAWPL Trophy from BCCI President Roger Binny and BCCI Honorary Secretary @JayShah 👏👏 pic.twitter.com/ZWoyslGTz8
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 26, 2023
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 131 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक 35 रनों की पारी मेग लेनिंग ने ही खेली। वहीँ राधा यादव ने 12 गेंदों में 27 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने इसे 3 गेंद शेष रहे हासिल कर लिया। इस दौरान नेट सीवर ब्रंट ने 60 रनों की नाबाद पारी खेली और मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से जीत दिलाई।